Breaking News
recent

दुर्घटना में मृतक विदेशी नागरिक का करवाया पोस्टमार्टम, सेटेलाइट कम्पनी के प्रतिनिधी को सौंपा शव

हिण्डोली. किशोरपुरा टोल प्लाजा के निकट सडक़ दुर्घटना में मरे विदेशी नागरिक के शव का मंगलवार को पुलिस ने बूंदी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। बाद में ब्रिटिश दूतावास की ओर से भेजे गए सेटेलाइट कम्पनी के प्रतिनिधि को शव सौंप दिया। थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक रिश जॉन किंग्स (२७) चार साथियों के साथ बाइकों से बूंदी भ्रमण पर आया था। शनिवार को रात के समय बाइक से जयपुर लौट रहा था। किशोरपुरा टोल प्लाजा के पास गलत दिशा में आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे किंग्स की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों से सम्पर्क नहीं होने से दुर्घटना के बाद शव को बूंदी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया था। मंगलवार को मृतक के परिजन तो नहीं आए, लेकिन ब्रिटिश दूतावास ने एक सेटेलाइट कंपनी के प्रतिनिधि को यहां पर भेजा था। प्रतिनिधि की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.