चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ में कोतवाली थाना पुलिस पांच वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। युवक के खिलाफ बुधवार को माचिस-दूध लेने गई पांच वर्ष की मासूम के साथ झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला पोक्सो अधिनियम में कोतवाली में दर्ज हुआ है। इधर, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सुशीला लढ़ा ने बच्ची की स्थिति की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कयााल व अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कलाल से मिल पीडि़त बालिका को अधिकतम राहत किस तरह मिल सकती इस पर चर्चा की। विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने भी बुधवार रात अस्तपाल पहुंच पीडि़त बालिका के हाल जाने। कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में बुधवार को माचिस-दूध लेने गई पांच वर्ष की मासूम के साथ झाडिय़ों में ले जाकर दुष्कर्म करने का एक मामला पोक्सो अधिनियम में कोतवाली में दर्ज हुआ था।
बालिका की मां ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब तीन व चार बजे के बीच उसने अपनी पांच वर्षीय बेटी को दूध व माचिस लेने के लिए भेजा था। करीब आधे घंटे तक बालिका के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बालिका झाडिय़ों की तरफ से रोती हुई आती दिखाई दी। बालिका के शरीर से खून आ रहा था। पीडि़ता से उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने बताया कि लाल कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति उसे झाडिय़ों में लेकर गया और दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ व कोतवाल शैलेन्द्रसिंह ने मौका मुआयना किया। बालिका की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने करीब बाईस वर्ष के एक युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस ने बालिका का मेडिकल मुआयना करवाया है।





No comments:
Post a Comment