Breaking News
recent

जुमा पर मस्जिदों में उमड़े नमाजी

चौथकाबरवाड़ा. माह-ए-रमजान में खुदा की इबादत का सिलसिला जारी है। ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों में इबादत के इस माह को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्ग तथा नन्हे बच्चे रोजे रख रहे हैं। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में रोजेदार रोजा रखकर शाम को मगरिब की अजान होने पर रोजा अफ्तार कर अल्लाह से मुल्क में अमन चैन तथा रहमत की दुआ मांगी।


कस्बे में स्थित जामा मस्जिद व तेलियान मस्जिद के इमाम ने दूसरे जुम्मे की नमाज पढ़ाई। इस दौरान नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इमाम ने मुल्क में अमन चैन व सांप्रदायिक सौहार्द की दुआ कराई। वहीं रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समाज के लोगों से ज्यादातार समय इबादत में गुजारने का आह्वान किया। मस्जिदों एवं घरों पर विशेष इबादत एव कुराने पाक की तिलावतों की आवाजे गूंज रही हैं। यह सिलसिला पूरे माह तक चलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.