सीकर. शहर की बालूराम कंपाउंडर की गली में सोमवार को किराणा स्टोर व बेसन की चक्की चलाने वाले दुकानदार के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन और 25 हजार रुपए छीन ले गए। घटना को बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान जब भीड़ ने युवकों का पीछा किया तो एक बाइक को वे मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बालूराम कंपाउंडर की गली में दुकान चलाने वाले लख्मीचंद सैनी ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवा आए। आते ही उन्होंने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद हो-हल्ला हुआ तो वे मौके से भाग छूटे। लेकिन, इस दौरान वे उसके गले की सोने की चेन तोड़ ले गए और जेब में रखे 25 हजार रुपए छीन ले गए। हालांकि इनमें एक युवक को वह पहचानता है। जो यहां काम करने वाले मिस्त्री का भतीजा है।
वो ही हूं...
पीडि़त दुकानदार के अनुसार बाइक से उतरते ही एक युवक ने उससे कहा कि तू तोप सिंह है क्या। मैं वहीं हूं जो सुबह आया था। इतना कहते ही चारों ने उसको दबोच लिया। इसमें उसके हाथ और कमर में चोट आई है। मारपीट करने वालों में एक नाम हिम्मत सिंह बताया जा रहा है।
देरी से आने पर पुलिस का विरोध
घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन, उसके देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इसके बाद बताए हुलिए के अनुसार पुलिस उन चारों के पीछे लग गई। लेकिन, वे गलियों से होकर पार हो गए और पुलिस को उनका सुराग नहीं लगा।
नामांकन बढ़ाने के लिए नवाचार की राह
सीकर.राजकीय माध्यमिक विद्यालय सांवलोदा लाडखानी के शिक्षक 26 अप्रैल से गांव- ढाणियों व आस-पास के गांवों में नामांकन बढ़ाने के लिए घर - घर संपर्क कर रहे है। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह के नेतृत्व में घर- घर जाकर बालक - बालिकाओं को राजकीय विद्यालयों में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि चार वर्षों से नामांकन में बढ़ोतरी हो रही है एवं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है तथा खेल में भी नाम रोशन किया है।





No comments:
Post a Comment