Breaking News
recent

जगाने पर भी नहीं जाग रही पंचायत....बंद पड़े हैं हैंडपंप, ग्रामीण हो रहे परेशान

प्रकाश औदिच्य/पाणुन्द. उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पत्रिका बहुत दिनों से जल संकट पर समाचार प्रकाशित कर रहा है और समस्या को उजागर कर रहा है। ताकि प्रशासन व संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस और अग्रसर हो। लेकिन उदयपुर जिले के पाणुन्द गांव में माजरा ऐसा नहीं दिख रहा है। जी हां, कुछ दिनों पूर्व राजस्थान पत्रिका ने 'पाणुन्द में पेयजल को तरस रहे लोग' नामक समाचार प्रकाशित किया था और गांव में बंद पड़े हैंडपंप को चालू करवाने की मांग की थी। उस पर सरपंच भंवर सिह शक्तावत ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पंचायत ने न तो
हैंडपंप सही करवाएं और न ही समस्या समाधान के लिए अन्य विकल्प तलाशे।

पानी को भटकते नजर आते हैं ग्रामीण
पाणुन्द बस स्टैंड पर पानी के लिए एक नल लगा हुआ है जहां पर मोहल्लेवासी पानी भरते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र होने से बिजली कटौती की समस्या रहती है पानी की समस्या बन जाती हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए इधर—उधर भटकना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अगर हैंडपंप शुरू हो जाए तो पानी की समस्या से कुछ निजात मिले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.