Breaking News
recent

विधायक का नाम लेकर किया था भाई को कॉल, पुलिस ने पकड़ा आरोपी का झूठ

सवाईमाधोपुर. यहां बजरिया में शिव मंदिर के निकट बुधवार रात कार व बाइक के बीच दुर्घटना होने के बाद समझाइश करने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट के दौरान कार सवार आरोपी युवक ने विधायक को फोन नहीं किया था, बल्कि विधायक की धौंस दिखाने के लिए अपने भाई को फोन लगाया था। जबकि फोन पर बातचीत में भी वह विधायक का नाम लेता नजर आ रहा था। मानटाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को जांच के बाद आरोपी का झूठ उजागर किया। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान कार सवार युवक मोहम्मद फुरकान ने पुलिसकर्मियों को विधायक के नाम के धौंस दी थी। वहीं उसने विधायक के नाम से फोन भी किया था, लेकिन ये फोन विधायक को नहीं किया। बल्कि विधायक के नाम का गलत इस्तेमाल करके अपने भाई अब्दुल इस्लाम को फोन किया था।


आरोपियों को जमानत
इस मामले में मानटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मानटाउन थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि मामले में आरोपी कार चालक फुरकान, अब्दुल इस्लाम व इस्माइल खान निवासी मलारना चौड़ को गिरफ्तार किया था। तीनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया लेकिन आरोपी फुरकान की शादी होने व सुबह आठ बजे बारात जाने के कारण न्यायालय ने तीनों को जमानत पर छोडऩे के आदेश दिए।


वाहन मालिक की तलाश
थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, रोड अवरुद्ध करना व पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वाहन मालिक की तलाश की जा रही है। वह दौनायचा का बताया। वाहन मालिक व अन्य लोग घटना के बाद भाग गए थे।

कॉल डिटेल से पता चला
थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद अब्दुल इस्लाम एवं मोहम्मद फुरकान के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो मोहम्मद फुरकान द्वारा शाम 7 बजकर 26 मिनट पर अपने भाई अब्दुल इस्लाम को फोन करना पाया गया। उन्होंने बताया कि विधायक दानिश अबरार के दोनों फोन पर कोई कॉल नहीं होना पाया गया। ना ही विधायक द्वारा इस बारे में कोईकॉल किया था। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विधायक के नाम से गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.