कस्बे के वार्ड दस के एक घर में श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर रुपए वसूली का एक मामला सामने आया है। इस मामले में वार्ड आठ की पार्षद नीतू सिंह और उनके पति सुरेंद्र ईटकान मौके पर पहुंचे तथा रोष जताया। ईटकान नई धानमंडी धानका मजदूर यूनियन के प्रधान हैं। उनका कहना था कि आचार संहिता के चलते चुनाव से पहले रुपए लेकर श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर किसी तरह की वसूली की ही नहीं जा सकती। इस बात को लेकर रुपए वसूल रहे युवक तथा ईटकान के बीच झड़प भी हुई।
युवक ने स्वयं को भवन एवं अन्य संनिर्माण अनूपगढ़ स्वतंत्र मजदूर यूनियन का जिलाध्यक्ष बताया। उसका कहना था कि वह स्थानीय आईटी सेंटर से आया है। इस पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में स्थित आईटी सेंटर से कर्मचारी मोनिका अरोड़ा और धवला बाघला को मौके पर बुला लिया गया। आईटी सेंटर में ऐसे किसी कर्मचारी के नहीं होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दे दी गई। इस पर पुुलिस युवक को थाने ले आई। आरोप है कि युवक श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर साढ़े चार सौ रुपए की वसूली कर रहा था।





No comments:
Post a Comment