मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) कुछ भी करें वह अपने आप में न केवल खास हो जाता है बल्कि चर्चाओं में भी आ जाता है। सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली ( vinod kambli ) को गेंदबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं।
सचिन के वीडियो पर आईसीसी ने ली चुटकी-
इस वीडियो में कांबली को गेंदबाज़ी करते हुए सचिन से एक चूक हो गई जिसके बाद आईसीसी ( ICC ) ने उन पर चुटकी ली। गेंदबाज़ी करते हुए सचिन का पैर क्रीज से बाहर चला गया। आईसीसी ने इसी बात को केंद्रित करते हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया और सचिन को टैग करते हुए लिखा- "अपने पैर पर ध्यान दीजिए, ये नो बॉल है।"
Felt great to be back in the nets with @vinodkambli349 during the @tendulkarmga lunch break!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 11, 2019
It sure took us back to our childhood days at Shivaji Park... 🏏
Very few people know that Vinod & I have always been in the same team and never played against each other. #TMGA pic.twitter.com/DzlOm12SKa
इतना ही नहीं आईसीसी ने इस स्क्रीनशॉट के साथ पूर्व अंपायर स्टीव बकनर का फोटो भी शेयर किया। इस फोटो में बकनर नो बॉल का इशारा करते दिखाई दे रहे हैं।
सचिन भी कहां रहने वाले पीछे...
सचिन तेंदुलकर भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी आईसीसी द्वारा टांग खिंचाई करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सचिन ने जवाब देते हुए कहा- "शुक्र है कि इस बार मैं गेंदबाज़ी कर रहा हूं, बल्लेबाज़ी नहीं। वैसे भी अंपायर का फैसला ही अंतिम होता है।"





No comments:
Post a Comment