Breaking News
recent

नाले में गिरी गाय; निकालने में छूटे पसीने

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल परिसर के पास स्थित एक नाले में गुरुवार को एक गाय गिर गई, ये नाले में जमा दलदल में फंस गई। सूचना मिलते ही पार्षद आदर्श शर्मा सहित कई लोग यहां आ गए। गाय के नाले में गिरने की सूचना नगर निगम को देने के बाद भी करीब दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। बार-बार सूचना देने के बाद एक जेसीबी मशीन यहां पहुंची।

 

पार्षद शर्मा ने बताया कि मौके पर मौजूद विद्युत कम्पनी की गाड़ी में मौजूद रस्से व तार की मदद से लोगों और कम्पनी के कार्मिकों ने मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। महापौर नारायण चौपड़ा भी यहां पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन पर गाय निकालने के निर्देश दिए। वहीं आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

 

चित्रों से दर्शाएंगे रेल फाटक की समस्या

बीकानेर. लोकनायक शहीद भगतसिंह संस्थान के तत्वावधान में शहर की वर्तमान समय ही सबसे बड़ी समस्या कोटगेट रेलवे फाटक क्रॉसिंग को शुक्रवार को दोपहर में चित्रण के माध्यम से दर्शाएंगे। इसमें मुकेश जोशी, कमल जोशी, रामभादाणी आदि कलाकाल रेलवे फाटक के पास अपनी भावनाएं उकेरेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.