कोटा. पिछले 13 दिनों से लापता कोचिंग छात्र को जवाहर नगर थाना पुलिस ने अम्बाला से दस्तायाब कर परिजनों को सौंपा। अपने बेटे को देखते ही पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जवाहर नगर थाने में वेदांता रेजीडेंसी में रहने वाले छात्र की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जवाहर नगर सीआई प्रमेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम ने साइबर सेल की मदद से छात्र को अम्बाला से दस्तायाब किया। रावत ने बताया कि छात्र परीक्षा को लेकर तनाव में था। इस कारण परिजनों को बिना बताए घर से गायब हो गया था। उसे परिजनों को सौंप दिया।
पिता ने दर्ज कराई थी लापता की रिपोर्ट
छात्र के लापता होने पर 4 मई को पिता रमेशचंद्र ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उनका 17 वर्षीय बेटे का एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा केंद्र सेक्टर गामा 2 ग्रेटर नोएडा यूपी में आया था। परीक्षा देने के लिए छात्र 2 मई को कोटा के वेदांत रेजीडेंसी से रवाना हुआ था। जो न तो घर पहुंचा और न ही परीक्षा केंद्र पर। परिजनों में छात्र से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्होंने जवाहर नगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दी।
...........
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका घायल
कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 साल की बालिका घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी हाल मुकाम भीमगंजमंडी निवासी भारती (१२) मंगलवार रात सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पर अंधेरे में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उसके पिता तोप बहादुर ने बताया कि बालिका के सिर, हाथ, पैर में चोटें आई हैं। वे पिछले करीब ३५ वर्ष से कोटा में रह रहे हैं।





No comments:
Post a Comment