Breaking News
recent

सीकर दुल्हन अपहरण मामला: मुख्य आरोपी अंकित को भेजा जेल, तीन दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में हुई पेशी

सीकर.

डोली से दुल्हन का अपहरण sikar bride kidnap Case करने वाले मुख्य आरोपी अंकित को शुक्रवार को जेल भिजवा दिया गया। इससे पहले आरोपी अंकित Accused Ankit को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए कि अंकित को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया जाए। प्रकरण के जांच अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दुल्हन को अपहरण कर ले जाने वाले अंकित सेवदा को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजा गया है और प्रकरण पर पुलिस का अनुसंधान निरंतर जारी है। गौरतलब है कि दुल्हन सहित आरोपी अंकित व उसके एक साथी को पुलिस ने 20 अप्रेल को देहरादून से दस्तयाब किया था। इसके बाद दुल्हन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर उसने 164 के बयानों में अंकित पर उसे जबरन उठा ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के आरोप लगाने पर उसे पुलिस ने रिमांड पर ले रखा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट ने उसे अब जेल भेज दिया है।


यह था मामला
16 अप्रेल को शादी के बाद ससुराल के लिए रवाना होने वाली दुल्हन की कार पर हमला बोलकर आरोपी दुल्हन का अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने पांच दिन बाद आरोपियों सहित दुल्हन को दस्तयाब कर लिया था।


तीन की तलाश
मामले में अभी मारपीट व लूट के तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। जबकि पुलिस अंकित सहित उसका साथ देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन, अभी तक पुलिस उस आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसने दुल्हन के लूटे गए गहने आरोपियों से खरीदे थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.