Breaking News
recent

जलदाय विभाग पेयजल में मिलाकर पिला रहा है "बोरवेल" का पानी

-हर गर्मियों की तरह इस बार भी गर्मी के मौसम में कस्बा वासियों को इस बार भी जलदाय विभाग शोरायुक्त पानी पिला रहा है

श्रीबिजयनगर.वाटरवर्क्स में भरपूर पानी का स्टॉक होने के बाद भी जलदाय विभाग के द्वारा एक बार फिर से नहरी पानी में बोरवेल का पानी मिलाकर पेयजल के रूप में सप्लाई किया जा रहा है। हर गर्मियों की तरह इस बार भी गर्मी के मौसम में कस्बा वासियों को इस बार भी जलदाय विभाग शोरायुक्त पानी पिला रहा है। पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई में बोरवेल का पानी मिला हुआ आ रहा है।

इस पानी से प्यास बुझ नही रही है। और पेट से सबंधित बीमारियां भी बढ़ रही है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि फिल्टर प्लांट पुराना व एक ही होने के कारण आवश्यकता के अनुसार पानी साफ नहीं कर पाता जिससे पानी की टंकी पर दवाब पूरा रखने के लिए कई बार ट्यूवैल चलाना पड़ता है ।

-नगरपालिका ने पेड़ो की जड़ो तक बनाई आरसीसी सड़क

श्रीबिजयनगर.एक तरफ यहां पेड़ लगाओ सरकार द्वारा अभियान चलाए जा रहे है । वहीं नगरपालिका प्रशासन द्वारा डिवाइडर को हटवाकर डिवाइडर के जगह पर आरसीसी सड़क बनाते समय रास्ते में आ रहे पेड़ो की जड़ो तक आरसीसी सड़क बना दी गई है। कस्बे में रेल्बे स्टेशन से गाँधी मार्केट तक व राजकीय प्राथमिक विद्यालय से अस्पताल तक डिवाइडर हटवाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई है ।

डिवाइडर की जगह पर कई जगह पेड़ लगे हुए थे। सड़क बनाते समय पेड़ो की जड़ो तक आरसीसी सड़क बना दी गई है। जिससे अब पेड़ो को पानी नहीं मिल रहा है। अगर इसी तरह नगरपालिका का रवैया रहा तो ये पेड़ जल्द ही सूखने लग जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.