सुप्रभात में निखरा प्रतिभाओं का रंग
-मतदान की शपथ लेकर दिया जागरुकता का संदेश
-'हमराह में शहरवासियों के लिए उपलब्ध हुआ मंच
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. रविवार को सुप्रभात के दौरान गढ़ पार्क में महकती फूलों की खुशबु के बीच राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित 'हमराहÓ कार्यक्रम में शहर की विभिन्न प्रतिभाओं ने खुशनुमा माहौल में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदूषण मुक्त वातावरण में भजन, गीत, कविता आदि से महफिल सजी वहीं लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव में सक्रिया भागीदारी के लिए शहरवासियों ने मतदान करने की शपथ लेकर जागरुकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योग तो बच्चों की टोली ने व्यायाम किया। बुजुर्गो ने अपने अनुभव बांटे व युवाओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुतियों का जमकर आनंद उठाया। पुराने गीतों की बयार चली व कभी हास्य व्यंग्य ने गुदगुदाया। कभी सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए महिलाओं ने गीत प्रस्तुत किए तो कवियों ने परिवार की स्थिति को अपनी रचनाओं में दिखाया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र अग्रवाल व ओम पाठक ने व आभार गढ़ पार्क सेवा समिति के अध्यक्ष रईस पठान व पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी ने व्यक्त किया। शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक अम्बालाल सेन ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार की व हमराह कार्यक्रम की सराहना की।
-महिलाओं ने समूह ने दी प्रस्तुती
कार्यक्रम में महिलाओं की टोली ने इंद्रा दुबे, सुशीला शर्मा, कौशल्या कोठारी, रजनी व्यास, आशा राठौर, भुली बाई, निर्मला सोनी, संतोष कंवर, कृष्णा सोनी की अगुवाई में सामुहिक गीत प्रस्तुत किया।
-फिल्मी गीतो से बांधा समां
कार्यक्रम में अर्चना मालपानी ने पुराना फिल्मी गीत 'अजीब दास्ता है यह, ना वो समझ सके ना हम...अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया। कवि राकेश नैय्यर ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से माहौल में खुलकर हंसी बिखेरी। कैलाशचंद व्यास ने गीत गाए तो बालक कमलेश ने चुटकलों से लोगों को जमकर गुदगुदाया। औकारलाल ऐरवाल व शेलेंद्र जैन गुनगुन ने मतदान की जागरुकता के लिए कविता पढ़ी। इंद्रा दुबे, पूजा ऐरवाल व कौशल्या कोठारी ने गीत प्रस्तुत किए।
- महिलाओं ने सीखा योग, बच्चों ने किया व्यायाम
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक निर्मला सोमानी ने चंद्रेश अग्रवाल, मधु अग्रवाल, चंद्रकला तोदी, लक्ष्मी अग्रवाल, गीता, राधा, शहजादी, शकीला, जेबून, शांतिबाई व भंरी बाई आदि को सुक्ष्म व्यायाम व प्राणायाम की जानकारी दी। कार्यक्रम में चिन्मय, लक्की, महेश, बीरम, चिंटू, गरिमा, रामदेव, मीनाक्षी, कल्पना व गुलशन आदि की टोली ने खेलते हुए व्यायाम सीखें व मनोरंजन के साधनों का आनंद उठाया। बच्चों ने इस अवसर परम्परागत खेल खो-खो, कबड़्डी आदि भी खेले।





No comments:
Post a Comment