-शहर की कॉलोनियों में पसरा सन्नाटा
-गर्मी के कारण दोपहर में ग्राहकी में आई कमी
इलाके में गर्मी इन दिनों तीखा रुख अपना रही है। शहर के लोगों का दोपहर में सडक़ों पर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोग धूप में तेजी आते ही घर से निककलना भी उचित नहीं समझते वहीं जरूरी कामकाम से जो लोग घरों से निकलते भी है तो बचाव के तमाम इंतजाम के साथ।
इलाके में शुक्रवार को भी हालात ऐसे ही रहे। सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढऩे लगी। दोपहर को सूरज आंखें दिखाता नजर आया। ऐसे में शहर के ब्लॉक एरिया, विनोबा बस्ती, तिलक नगर, सद्भावना नगर, मुख्य बाजार आदि में लोगों की आवाजाही में कमी आई।
सडक़ किनारे लगने वाले शीतल पेय, आइसक्रीम आदि के ठेलों पर भी बिकी जोरो पर रही। शहर के सुखाडिय़ा सर्किल, अग्रसेन चौक, इंदिरा कॉलोनी, सिविल लाइन्स आदि में इन ठेलों में दोपहर में खूब लोग पहुंचे।





No comments:
Post a Comment