Breaking News
recent

फर्जी फेस बुक आईडी बनाकर उसने कर डाला यह काम

-महिला के बारे में लिखे थे अश्लील शब्द
चित्तौडग़ढ़
फेसबुक पर फर्जी आईडी बना अश्लील शब्द लिखकर महिला का फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि राशमी न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे में पीडि़ता के पति ने बताया कि प्रार्थी कि पत्नी की फेसबुक आईडी पर अज्ञात व्यक्ति अश्लील शब्द लिखकर परेशान कर रहा है। साइबर क्राइम की गंभीरता को देखते हुए राशमी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस उप अधीक्षक कपासन दलपतसिंह भाटी के निर्देशन में मामले की जांच कपासन थाना प्रभारी बाबूलाल को सौंपी गई। टीम में शामिल सिपाही सुनील चौधरी व पुलिस की साइबर अपराध शाखा के राजकुमार की तकनीकी मदद से आरोपी गंगरार थानान्तर्गत इन्दौरा निवासी गौरीशंकर पुत्र नारायणलाल पूर्बिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.