सीकर. लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को हुए मतदान में लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। तन झुलसाती गर्मी के बाद भी दोपहर एक बजे तक जिले में मतदान के आंकड़े 43 फीसदी से पार कर गए। इससे इस बार मतदान में बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी मतदान में पांच घंटे का और समय बाकी है।
जिले में इस बार मतदान के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों में काफी जोश है। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं है और मतदान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दोपहर एक बजे तक 43. 04 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर चार बजे बाद मतदान में और तेजी आने के आसार हैं। गौरतलब है कि सीकर लोकसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव में 60. 23 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सीकर आगे, नीमकाथाना में रफ्तार मंद
सीकर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो मतदान के लिहाज से सीकर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे हैं। यहां दोपहर एक बजे तक 45. 63 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं नीमकाथाना इस मामले में सबसे पीछे हैं। नीमकाथाना में यह आंकड़ा 39 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया था। एक बजे तक लक्ष्मणगढ़ में 43.81, धोद में 44.83 दांतारामगढ़ में 45.08 खंडेला 43.12 श्रीमाधोपुर में 41.76 तथा चौमूं में 45.06 ुप्रतिशत मतदान हुआ।





No comments:
Post a Comment