Breaking News
recent

रात में सीएचसी पर पत्थर फेंकने से दहशत

चौमहला. सीएचसी में तीन दिन से रात्रि को पत्थर फेंकने की घटना हो रही है, इसके चलते डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।
गुरुवार रात्रि को पहली बार पत्थर आने पर कर्मचारियों ने गंगधार पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार रात्रि को पुलिस की मौजूदगी में भी पत्थर आए। पत्थरों के आने से डॉक्टर दीपक बैरवा व चौकीदार शिवलाल चोटिल हो गए। पत्थर कहां से आ रहे यह पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस, चिकित्साकर्मी और मरीजों के परिजनों व आसपास के लोगों ने अस्पताल व आसपास खोजबीन भी की, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। पुलिस की मौजूदगी में भी पत्थर आए। कमरा नंबर 10 में दो चिकित्सकए कम्पाउंडर, दो चौकीदार सहित अन्य कर्मचारी थे, वहां भी पत्थर आए। साथ ही चिकित्सक दीपक बैरवा के रूम का बाहर से गेट लगा दिया, लेकिन एक पत्थर आकर गिरा। डॉ. दीपक बैरवा सहित स्टाफ के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में तीन दिन से रात्रि में पत्थर आ रहे हैं। गंगधर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ठोलिया ने बताया कि जानकारी मिली है कि अस्पताल में पत्थर आ रहे हैं। मौके पर जाकर भी देखा भी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
--पत्थर आने की जानकारी मिली है। आज अस्पताल में रुकंूगा। पूरे मामले को देखकर पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।
डॉ. विकास जैन, ब्लॉक चिकित्साधिकारी डग

रक्तदाताओं को किया सम्मानित
झालावाड़. झालावाड़ हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी के पैथोलॉजी विभाग ब्लड बैंक की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का भी सम्मान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना व हीमोफीलिया व थैलेसीमिया जैसे रोगों से बचाव व रोकथाम के संबंध में जानकारी देना रहा।
प्रारम्भ में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि दीवान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के. आसेरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में रक्तदान सबसे बड़ा दान है मेडिकल कॉलेज में विभाग की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में समाजसेवा का कार्य करने वालो का सम्मान कर सराहनीय कार्य किया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में रोगों से बचाव व उपचार के लिए चल रहे राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के वक्ता डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. अरुणा पंचारिया, डॉ. रघुनंदन मीणा व डॉ. अभिषेक सनाढ्य ने हीमोफीलिया एवं थैलेसीमिया से बचाव, रोकथाम व उपचार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. उषा शर्मा,डॉ. सुषमा पांडेय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुमित राठौर व डॉ. रिचा शर्मा सहित मेडिकल विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में झालावाड़ व आसपास के क्षेत्रों के रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र व स्मृतिचिंह प्रदान किए गए।

बाल सभाएं भी शिक्षकों के भरोसे
सुनेल. माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने सत्र समाप्ति के तुरंत बाद ९ मई को प्रदेशभर के संस्था प्रधानों को आदेश देकर गंाव के सार्वजनिक स्थानों पर बाल सभाएं करने के आदेश तो जारी कर दिए हैं। परंतु, इस आदेश ने संस्था प्रधानों के सामने संकट भी खड़ा कर दिया है।
ये सभी बाल सभा गंाव के सार्वजनिक स्थानों पर होगी और इनमें छाया के लिए टेंट, कुर्सियां, टेबल, बच्चों को बैठाने के लिए चटाई, ट्रांसपोर्ट आदि की व्यवस्था पर होने वाले खर्च के लिए एक रुपए का बजट नहीं दिया है। ऐसे में सभा में आने वाले अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों व अन्य समुदाय के बैठने के लिए टेबल-कुर्सियां के साथ-साथ टेंट की व्यवस्था भी करनी होगी और प्रचंड गर्मी में पेयजल की व्यवस्था भी। इनमें जिले के ३११ विद्यालय जहां बाल सभाएं होंगी। सभी स्कूलों में पहले हर शनिवार को होने वाली बाल सभा अब महीने में तीन बार होगी। इनमें एक बालसभा अमावस्या को करानी होगी। इसके अलावा दो बाल सभाएं अन्य किसी दिन करानी होंगी।
---बाल सभाओं पर होने वाले खर्चे के लिए कोई बजट नहीं दिया है। जन सहयोग से ही व्यवस्थाएं करनी होंगी।।
ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, (माध्यमिक)

हादसों का शिकार हो रहे मवेशी
रीछवा. कस्बे से निकल रहे स्टेट हाइवे 8 9 कोटा-भोपाल मार्ग पर कई जगह तेज घुमाव पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से रात के समय सीसी रोड पर बैठे मवेशी हादसों का शिकार हो रहे हैं। रविवार रात मंशापूर्ण बालाजी मंदिर के सामने सीसी रोड पर बैठी गाय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। बालमुकंद भील, दी
पक कटारिया, रवि वैष्णव व अन्य लोगों ने बताया कि मंदिर के सामने रोड पर रोजाना रात को मवेशी बैठे रहते हैं। मंदिर के सामने तेज घुमाव पर बनाया प्लास्टिक का स्पीड ब्रेकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सभी वाहन तेज गति से निकल रहे हैं। बस स्टैण्ड के स्पीड ब्रेकर भी टूट गए हंै। यहां भी रात के समय गायों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे पहले भी रात के समय कई मवेशी दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। फिर भी आरएसआरडीसी विभाग ने अभी तक क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर की जगह नए ब्रेकर नहीं बनाए।

अधूरी पेयजल योजना से आपूर्ति शुरू
सारोलाकलां. जलदाय विभाग ने आधी अधूरी सारोला पुनर्गठित पेयजल योजना से कस्बे में जलापूर्ति शुरू कर दी है। यहां 4 करोड़ की 31 लाख की लागत से पुनर्गठित पेयजल से करीब 12 किमी नई पाइप लाइनें, जलाशय तलाई चौराहे पर 4 लाख क्षमता की पेयजल टंकी का निर्माण कराया है।
जलाशय में पेयजल फिल्टर कर नई व पुरानी टंकी भर कर 1200 नल कनेक्षनों में जलापूर्ति की जानी थी, लेकिन लालपुरा, ठेठरा बाग, ईरली रोड टंकी मोहल्ला, नाथ मोहल्ला, खेमजी चौक, मस्जिद क्षेत्र, मालियान मोहल्ला समेत भूमरी रोड नई पाइप लाइनें नहीं जुड़ी हंै। जलदाय विभाग कनिष्ट अभियंता मुश्ताक पठान ने बताया कि मेन रोड की कटिंग के लिए ले आउट संवेदक को दे दिया है। एक सप्ताह में समूचे कस्बे में पुनर्गठित योजना से जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
रोड कटिंग में लीपापोती
कस्बे में बने सीसी में संवेदक ने मरम्मत के नाम लीपा पोती कर इति श्री कर ली। हाल यह है कि एक सप्ताह पूर्व हुई हल्की बरसात में कई जगह कटिंग से रेत व गिट्टी बह गई। इससे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
फिर फूटी पाइप लाइन
जलदाय विभाग की ईरली रोड रायजिंग पाइप लाइन शनिवार को फिर से फूट गई, जबकि इस रोड से भारी वाहन गुजरते हैं, लेकिन जलदाय विभाग मरम्मत के नाम खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। एक सप्ताह में दूसरी बार लाइन फूट गई। इससे पुरानी पेयजल टंकी नहीं भर सकी और न ही बूस्टिंग इलाकों में पानी पहुंच सका।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.