Breaking News
recent

चाइनामैन कुलदीप यादव का बयान, हमेशा सही नहीं होते माही भाई के फैसले

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की स्ट्रैटजी के तो तमाम दिग्गज खिलाड़ी कायल हैं। मैदान पर अक्सर देखा जाता है कि धोनी की रणनीति कभी फेल नहीं होती है और तो और उनकी टीम के सभी खिलाड़ी धोनी की फैसलों पर हमेशा सहमति जताते हैं। इस बीच चाइनामैन कुलदीप यादव का मानना है कि माही भाई हमेशा ठीक नहीं होते हैं।

कई बार ऐसा हुआ है, जब धोनी होते हैं गलत

दरअसल, कुलदीप यादव ने मीडिया से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा कई बार हुआ है, जब धोनी गलत साबित होते हैं, लेकिन ये बात आप उनसे नहीं कह सकते। कुलदीप यादव ने आगे कहा कि धोनी मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और ओवर के बीच में तभी अपनी राय देते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि यह जरूरी है।

पहले धोनी की तारीफ भी कर चुके हैं कुलदीप

कुलदीप ने कहा, "वह ज्यादा बात नहीं करते। वह केवल ओवर के बीच में बोलते हैं और वो भी तब जब उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत है।" ये पहली बार है जब टीम के किसी खिलाड़ी ने धोनी की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं, चाहे फिर वो मजाकिया अंदाज में क्यों ना हों। हालांकि कुलदीप इससे पहले कई बार धोनी की तारीफ कर चुके हैं। 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव कह चुके हैं कि हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास धोनी जैसा खिलाड़ी है।

गेंदबाजों को अक्सर विकेट के पीछे से गाइड करते हैं धोनी

आपको बता दें कि धोनी को कई बार विकेट के पीछे से कुलदीप यादव की मदद करते हुए देखा गया है। धोनी अक्सर कुलदीप को विकेट से पीछे से गाइड करते हैं और फिर कुलदीप उसी हिसाब से गेंदबाजी कर विकेट निकालते हैं। सिर्फ कुलदीप ही नहीं युजवेंद्र चहल को भी या फिर किसी भी गेंदबाज को धोनी गाइड जरूर करते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.