Breaking News
recent

घर में सो रहे थे पति पत्नी, खिड़की से अंदर घुसे चारे, हथियार की नोक पर लूट ले गए

गींगला. कुराबड़ थाना क्षेत्र के कराकला गांव में बुधवार रात को चोर एक मकान में घुसकर महिला के गले से सोने के आभूषण लूट ले गए। जाग होने पर आरोपी पथराव करते हुए भाग निकले।कराकला निवासी कचरा डांगी व उसकी पत्नी वालीबाई बुधवार रात को अपने मकान में सोए हुए थे, तभी अज्ञात बदमाश खिडक़ी से अंदर घुस गए।

उन्होंने सोती हुई वालीबाई के गले से डोडा खींच लिया जिससे जाग गई तो आरोपियों ने उसके हाथ पर हथियार से वार कर दिया। वालीबाई के चिल्लाते ही पति कचरा डांगी भी जाग गया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए उसके पास खड़े हो गए। बाद में उन्होंने वालीबाई के पैर में पहने चांदी के कड़े निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इस बीच गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी पथराव कर भाग निकले। सूचना पर देर रात पुलिस ने मौका मुआयना कर पीडि़त दम्पती के बयान लिए। गौरतलब है कि 4 मई को चोर कोटा गांव में भी इसी तरह महिला से मारपीट कर गहने उतरवा ले गए। जाग होने पर वे भी पथराव कर भाग निकले थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.