Breaking News
recent

‘पद्मावत’ के बाद अब इस फिल्म के डायलॉग पर विवाद, प्रमोशन के दौरान विरोध, बाउंसर्स ने उठाया ऐसा कदम

जयपुर।

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद अब लेखक-निर्देशक लोम हर्ष की फिल्म ‘यह है इंडिया’ ( yeh hai india ) पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के एक डायलॉग पर आपत्ति जताई गई है। प्रमोशन के लिए जयपुर आए लोम हर्ष और अभिनेता गेवी चहल के समक्ष विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन ( Protest During Film Promotion ) किया। मालवीयनगर स्थित एक होटल में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उक्त संगठनों ने नारेबाजी की। नारेबाजी करते युवा होटल के अंदर पहुंच गए, जहां से बाउंसर्स ने उन्हें बाहर निकाला। इस पर पोस्टर व नारे लगाते हुए युवा होटल के बाहर जमा हो गए और कलाकारों को शहर से बाहर निकालने की मांग करने लगे। विवाद बढ़ता देख पुलिस पहुंची और समझाइश की। विरोध करने वाले सिविल डिफेंस एंटी करप्शन फ्रंट राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अचलपुरा और अन्य संगठन के भरत सिंह ने कहा कि फिल्म को बैन करना चाहिए।

इस डायलॉग पर आपत्ति ( Yeh Hai India Dialogue Controversy )
फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रहे गेवी कहते हैं, ‘अगर कानून-व्यवस्था सबके लिए एक समान है ही नहीं तो बना दीजिए एक नया पाकिस्तान और निकाल फेंकिए बेबस-लाचार लोगों को।’ इस डायलॉग पर पाकिस्तान से भी लोगों ने वीडियो मैसेज के जरिए आलोचना की है।

हमारा मकसद बांटना नहीं
- बतौर राइटर-डायरेक्टर यह फिल्म मेरे लिए बाइबल की तरह है। इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखा सकता। फिल्में अभिव्यक्ति की आजादी का ही हिस्सा है, जिसे बचाना होगा। जो देश-समाज में घटित हो रहा है, उसी के आधार पर लिखा गया है। लोग इसका भी विरोध करेंगे तो कैसे चलेगा? पाकिस्तान से तो नेगेटिव कमेंट आ ही रहे हैं, यहां भी गलत मतलब निकाला जा रहा है। हमारा मकसद देश को बांटना या तोडऩा नहीं है।
लोम हर्ष, लेखक-निर्देशक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.