Breaking News
recent

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बवाना में किया रोड शो, पार्टी प्रत्‍याशी के लिए मांगा वोट

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बवाना गांव में रोड शो किया। उन्होंने जनता से पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा में आपका सांसद होने पर दिल्‍ली में विकास को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि शनिवार को एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने उन्‍हें थप्पड़ मार दिया था। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस कस्‍टडी में है।

EC ने CM योगी आदित्‍यनाथ को 'बाबर की औलाद' पर थमाया नोटिस, रेणुका चौधरी ने दी इस बात की नसीहत

 

आप के लिए प्रतिष्‍ठा का सवाल

आपको बता दें कि दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में जीत प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आम आमदी पार्टी कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी और अब पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है। इस बार दिल्‍ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्‍ली में सत्‍ताधारी पार्टी होने के नाते सीएम केजरीवाल की लोकप्रियता भी दांव पर है। ऐसा इसलिए कि आठ महीने बाद दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव होना है। इसलिए दिल्‍ली में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना आप के लिए जरूरी है।

जहानाबाद में तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हम ही हैं बिहार के दूसरे लालू यादव'

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक

शनिवार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्‍पड़ मारने की घटना दिल्ली के मोती नगर में घटी थी। हमले के समय केजरीवाल पश्चिमी दिल्‍ली से पार्टी प्रत्‍याशी बलवीर सिंह जाखड़ के पक्ष में रोड शो कर रहे थे। सीएम केजरीवाल पर हमले के बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे ज्‍यादा असुरक्षित है।

 

https://www.patrika.com/tags/loksabha-election-result-2019/

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.