सवाईमाधोपुर. भारत विकास परिषद् शाखा मानटाउन के तत्वावधान में रविवार को रणथम्भौर रोड स्थित विवेकानन्दपुरम कॉलोनी में गर्मी में पक्षियों के लिए छायादार वृक्षों पर 35 परिण्डे बांधे गए। सचिव मनोज जैन ने बताया कि पर्यायवरणवीद् एमडी पाराशन ने परिण्डे बांधकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान लोगों को प्रत्येक परिण्डे में पानी भरने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, हरिप्रसाद शर्मा, रामेश्वर गर्ग, विमलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिनेश गर्ग, हेमन्त गर्ग, राजेन्द्र मथुरिया, डॉ. अंजनी मथुरिया, राजेन्द्र कंसल आदि मौजूद थे।
वरिष्ठ नागरिकों ने ली मतदान की शपथ
सवाईमाधोपुर. शहर वरिष्ठ नागरिक संस्थान भवन में रविवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे सुरेश सौगानी ने वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने एवं कराने की शपथ दिलाई। इस मौके कल्याणचंद गुप्ता, रमेशचंद जैन, हुक्मचंद गुप्ता, प्रहलाद, आरडी जैन आदि मौजूद थे।
सैन जयंती पर प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय
बामनवास. सैन जयंती के मौके पर स्थानीय सैन समाज की ओर से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान दिनभर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। समाज की ओर से 1 मई को उपखण्ड मुख्यालय पर सैन जयंती मनाई जाएगी। सैन समाज के कार्यकर्ता रामेश्वर सैन के अनुसार कार्यक्रम के तहत एक मई को गढ़मोरा रोड स्थित मालदेव की बगीची में सुबह आठ बजे विनायक स्थापना एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी। वहीं दस बजे से सैनजी महाराज की शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस आयोजन स्थल पहुंचेगी। शाम चार बजे से सहभोज होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए तहसील स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।





No comments:
Post a Comment