Breaking News
recent

खुले सीवरेज मैनहॉल दे रहे हादसों को निमंत्रण

बायपास पर खुले सीवरेज मैनहाल से हादसों की आशंका

- नगर परिषद नहीं ले रही रुचि,अनहोनी का डर
बालोतरा.

नगर के छतरियों का मोर्चा- रेलवे तीसरी फाटक बायपास मार्ग पर खुले सीवरेज मैनहाल हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। सफाई कर्मियों के सीवरेज लाइन की सफाई कर दुबारा इन्हें नहीं ढकने से आवागमन को लेकर हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रात के अंधेरे में हादसे होते हैं। कई जने चोटिल व घायल हो चुके हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आमजन में रोष है।
इस मार्ग पर सीवरेज के कई मैनहाल सड़क लेवल से नीचे होने तो कई खुले होने से हादसों को न्योत रहे हैं। बायपास से गुजरने वाली सीवरेज लाइन की सफाई को लेकर कुछ दिन पूर्व सफाईकर्मियों ने मैनहाल के ढक्कन हटाए थे। सफाई करने के बाद उन्होंने इन्हें नहीं ढका। इस पर खुले मैनहाल राहगीरों, वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। विशेषकर रात्रि के अंधेरे में खुले मैनहाल नजर नहीं आने से राहगीर, वाहन चालक इनमें गिर कर चोटिल होते हैं। बीते दिनों में कई जने चोटिल व घायल हो चुके हैं। इससे परेशान लोग कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। नगर परिषद भी आमजन की इस समस्या से अच्छी तरह से वाकिफ है, लेकिन कोई समाधान नहीं कर रही है।

कई मैनहाल खुले, हादसे होते-होते बचते - बायपास मार्ग पर लंबे समय से सीवरेज के मैनहा खुले पड़े हैं। इससे आवागमन में हर दिन हजारों जनों को परेशानी होती है। हादसे होते-होते बचते हैं। परिषद प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा हादसा हो सकता है। - पवन चारण

नगरपरिषद प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान- बायपास के खुले मैनहाल हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। कई जने चोटिल हो चुके हैं। बावजूद नगर परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोग राहत को तरस गए हैं। - नरेश पंवार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.