सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपांशी कुक्कड़ भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। दीपांशी के पिता दीपक कुक्कड़ सहकारी समितियों के उप पंजीयक के पद पर कार्यरत है जबकि मां ऋचा कुक्कड़ चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में व्याख्याता है।
दीपांशी ने बताया कि उसे 95 प्रतिशत से अधिक अंकों की तो उम्मीद थी लेकिन परिणाम इतना सुखद होगा यह अनुमान नहीं था। उसने बताया कि वह लक्ष्य आधारित पढ़ाई करती थी। प्रतिदिन टॉपिक तय करती। उसे दिए जाने वाला समय निर्धारित करती और फिर उसके अनुरूप ही तैयारी करती। इसके तहत करीब पांच से छह घंटे तक अध्ययन हो जाता था।
उसका कहना था कि वह सोशल मीडिया का उपयोग तो करती थी लेकिन अत्यधिक उपयोग से बचती थी। ज्यादातर समय पढ़ाई को ही देने का प्रयास रहता था। उसने बताया कि टीवी भी देखती थी लेकिन यह केवल कुछ देर मनोरंजन के लिए ही होता था।
उसने बताया कि वह ग्यारहवीं में नॉनमेडिकल से पढ़ाई करना चाहती है और भविष्य में विज्ञान में अध्ययन के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है। दीपांशी ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। इसी स्कूल के
जैनिथ मल्होत्रा और नोजगे पब्लिक स्कूल की सान्या ने परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।





No comments:
Post a Comment