बूथ की तैयारी में जुटे चुनाव कार्यालय
-प्रचार खत्म होते ही सामग्री वितरित का काम शुरु
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम प्रचार का समय खत्म होते ही अब चुनाव कार्यालयों में मतदान के लिए बूथ की तैयारी शुरु हो चुकी है। चुनाव कार्यालयों पर अब बूथ को सम्भालने वाले कार्यकर्ता पहुंचने लगे है। बूथ पर अधिक से अधिक ध्यान देने के लिए भी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार शाम भाजपा व कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं के लिए तैयारी करते नजर आए। पार्टी के झंड़े, बैनर, स्टीकर, पोस्टर आदि सामग्री को व्यवस्थित तरीके से पैक किया जा रहा है।
-भाजपा कार्यालय
शनिवार शाम करीब पौने 6 बजे भाजपा चुनाव कार्यालय में चुनाव कार्यालय प्रभारी हर्षवर्धन शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, कोष व वाहन प्रभारी मूलचंद गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष पाटीदार, पूर्व पार्षद जयदीप सिंह झाला व दशरथ योगी बूथ की तैयारी में जुटे थे। उसी समय एक बूथ के लिए सामग्री लेने आए लटूरलाल वर्मा ने बताया कि अब हमे हमारा बूथ सम्भालना है। चुनाव कार्यालय प्रभारी शर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से शहर के सभी बूथ पर कार्यकर्ता तैनात रहेगें। इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे है।
-कांग्रेस कार्यालय
शनिवार शाम करीब सवा 6 बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय में चुनाव कार्यालय प्रभारी नंदलाल प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, धमेंद्र सिसोदिया, पप्पू प्रजापति व पुष्पेंद्र शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता बूथ की सामग्री तैयार कर पैक करने में जुटे थे। उसी समय एक बूथ की सामग्री लेने आए गिरिराज रेगर ने बताया कि बूथ की पूरी तैयार कर ली गई है। चुनाव कार्यालय प्रभारी प्रजापति ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त सामग्री के साथ कार्यकर्ता पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सारी सामग्री व्यवस्थित तरीके से वितरित की जा रही है।





No comments:
Post a Comment