सिंघाना. झुंझुनूं के एक व्यक्ति ने छह जनों के खिलाफ क्रेसर पर जबरदस्ती तोडफ़ोड़ कर 80 हजार रुपए ले जाने तथा हर माह बंदी के बीस हजार रुपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं निवासी पवन कुमार महाजन ने रिपोर्ट दी है कि भैसावता खुर्द में उसका साझेदारी का स्टोन क्रेसर है। जिसमें रविन्द्र गोदारा की पत्नी साझेदार है। क्रेसर की देखभाल रविन्द्र गोदारा ही करता है। तीन मई 2019 की शाम करीब सात बजे कार में सरजीत कुमार नाम का व्यक्ति स्टोन क्रेसर पर आया। कुछ देर पर साथी दिनेश फौजी, रविन्द्र उर्फ लीला, महेन्द्र कुमार, निखिल उर्फ भरता को बुला लिया। क्रेसर पर मौजूद कर्मचारी सुनील, सुभाष को डरा व धमकाने लगे तथा जातिसूचक गालिया निकालने लगे। धमकी दी कि यहां पर क्रेसर चलाना होगा तो 20 हजार रुपए महीने के देने होंगे। इसी बीच बिना नम्बर की बाइक पर सवार होकर आए तेजपाल व प्रमोद ने भी गाली-गलौच शुरू कर दी। वहीं आरोपियों ने क्रेसर के कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर दी। जाते समय कार्यालय में रखे 80 हजार रुपए उठाकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने कहा कि क्रेशर मालिक रविन्द्र गोदारा को बोल देना कि यहां पर क्रेसर चलाना है तो महिने के 20 हजार रुपए देने होंगे। इसी बीच आरोपी दिनेश फौजी ने रविन्द्र गोदारा को फोन पर धमकी दी तो सदमे में आकर रविन्द्र गोदारा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सात लोगों पर मारपीट का आरोप
खेतड़ी. थाने में एक व्यक्ति ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी शीशराम ने बताया कि थाने में ढाणी अधाणा (नानूवाली बावड़ी) निवासी बुद्धराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4 मई को वह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ बाइक पर तिहाड़ा जा रहा था। रास्ते में खरखड़ा मोड़ पर ढाणी लगरियावाली निवासी हंसराज, विक्रम व रघुवीर, ढाणी खारका निवासी अनिल, ढाणी भरगड़ा निवासी केडी गुर्जर, ढाणी समर्थावाली निवासी बाबूलाल, ढाणी बाग निवासी हरकेश ने बाइक रोक कर उससे व पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की।
खेतड़ी. थाने में एक विवाहिता ने अदालत के माध्यम से पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी शीशराम ने बताया कि थाने में ढाणी बटियाला (प्रतिभा नगर) निवासी विवाहिता कमलेश ने अदालत के माध्यम से मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी ढाणी जाटड़ीवाली (चंवरा) निवासी सुण्डाराम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से पति सुण्डाराम, ससुर सुलतान, सास प्रभाती देवी, जेठ प्रकाश व सीताराम व जेठानी विनोद देवी दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे अब मारपीट कर घर से निकाल दिया।





No comments:
Post a Comment