सीकर. लोकसभा चुनाव के नतीजों से जहां पूरा देश चौका हुआ है वहीं इस बार के चुनाव में नोटा ने भी कई पार्टी प्रत्याशियों के साथ निर्दलीयों को हरा दिया। प्रदेश की राजधानी जयपुर में 21 प्रत्याशी नोटा के बराबर मत भी हासिल नहीं कर सके। इस बार सबसे ज्यादा नोटा आदिवासी इलाके की संसदीय सीटों पर दबा। बांसवाड़ा सीट पर 29 हजार 962 मतदाताओं को कोई उम्मीदवार पंसद नहीं आया। इसी तरह उदयपुर में 28179, बाड़मेर में 18 हजार 996, भीलवाड़ा में 17 हजार 418 व चित्तौडगढ़़ में 17 हजार 528 मत नोटा को मिले। सबसे कम नोटा अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर व सीकर सीटों पर दबा। यहां नोटा का आंकड़ा लगभग साढ़े सात हजार तक रहा। राजस्थान पत्रिका की खास रिपोर्ट में पढि़ए नोटा से कहां किसको मिली मात।
पार्टियों से ज्यादा नोटा पसंद
केस-1: जयपुर शहर में 21 रहे नोटा से पीछे
यहां के 6522 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जबकि यहां समता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक तिवाड़ी को 349 ही मत मिले। प्रत्याशी कैलाश को 884 वोट मिले। रोचक बात यह है कि यहां 21 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। इस चुनाव में यहां यह नया समीकरण देखने को मिला।
केस-2: अलवर में भी निर्दलीय रह गए पीछे
अलवर में 5385 को कोई उम्मीदवार पंसद नहीं आया। कई नोटा से पीछे रह गए। प्रत्याशी मदन को 1991, पवन जैन को 2533 व गुलाब को महज 626 मत मिले। कई निर्दलीय जमानत बचाने में सफल नहीं हुए।
केस-3: पार्टी उम्मीदवारों को मात
करौली-धौलपुर सीट पर 7319 ने नोटा दबाया। इस सीट पर एचओआई के उम्मीदवार जीतराम बैरवा को 7020 मत मिले। इसी तरह जयपुर ग्रामीण की बात करें तो यहां नोटा 9531 ने दबाया। वहीं इसी सीट से बसपा से ताल ठोकने वाले वीरेन्द्र सिंह को 7976 ही वोट मिले। जोधपुर सीट पर 11 हजार 688 लोगों को कोई उम्मीदवार कोई पसंद नहीं आया। बसपा के उम्मीदवार मुकूल चौधरी को 11 हजार 703 ही वोट मिले। झालावाड़ सीट की बात करें तो यहां 17080 नोटा दबा और प्रत्याशी बद्रीलाल को 13 हजार 338 ही मत मिले।
केस-4: चित्तौडगढ़़ पर ही ऐसे समीकरण
इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर काफी रहने के कारण नोटा हार-जीत तो नहीं करा सका, लेकिन कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा जरूर खराब कर दी है। चित्तौडगढ़़, श्रीेगंगानगर, जालौर, बीकारनेर, दौसा, अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, टोंक-सवाईमाधोपुर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, नागौर व कोटा सीट पर भी नोटा ने कई प्रत्याशियों को हराया।
कहां कितना नोटा
अजमेर: 9578
अलवर: 5385
बंासवाड़ा: 29962
बाड़मेर: 18996
भरतपुर: 5638
भीलवाड़ा: 17418
बीकानेर: 13510
चूरू: 9978
दौसा: 7394
जयपुर: 6522
जयपुर ग्रामीण: 9531
करौली-धौलपुर: 7319
चित्तौडगढ़: 17528
श्रीेगंगानगर: 15543
झालावाड़: 17080
झुंझुनूं: 8497
जोधपुर: 11688
कोटा: 12589
नागौर: 13049
पाली: 15180
राजसमंद: 12671
सीकर: 7816
टोंक-सवाईमाधोपुर: 8947
उदयपुर: 28179





No comments:
Post a Comment