Breaking News
recent

बठिंडा जेल से धमकी देकर फिरौती मांगने वाले यूपी के हार्डकौर अपराधी सहित दो जने गिरफ्तार

प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा जेल से लाई पुलिस, पूछताछ में खुल सकते हैं अन्य मामले


श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने यहां के एक व्यक्ति को धमकी देकर फिरौती में 25 लाख रुपए मांगने के मामले में पिछले दिनों हुए खुलासे के बाद शनिवार को बठिंडा की जेल में बैठकर फिरौती का खेल खेलने वाले यूपी के एक हार्डकौर अपराधी सहित दो जनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में पुलिस इन अपराधियों को जेल में सिम व मोबाइल पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में इस तरह की अन्य वारदात भी खुलने की संभावना है।


थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि दस अपे्रल को रिद्धी सिद्धी निवासी रजन सिडाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके व्हाट्सअप पर इंटरनेशनल नंबरों से वॉयस क्लिप आई और फिर व्हाट्सअप कॉल आई। जिसमें उधर से बोला गया कि जयपाल भुल्लर से बात करो। भुल्लर नाम के व्यक्ति ने कहा कि 25 लाख रुपए की फिरौती भेज दे अन्यथा गोली से उड़ा देंगे। मामले की जांच जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक को सौंपी गई। इस मामले में आईजी बीकानेर व एसपी श्रीगंगानगर की ओर से इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मिटिंग में सूचनाओं के आदान-प्रदान के आधार पर कुछ संदिग्ध अपराधी चिह्नित किए गए।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सीओ सिटी इस्माइल खान के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। टीमों ने गली नंबर ढाई अमरपुरा बस्ती बठिंडा पंजाब निवासी जसनप्रीत पुत्र दविन्द्र सिंह की पहचान की थी। जिसको पीछा कर गिरफ्तार किया गया था। जसनदीप ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने मोबाइल व सिम केन्द्रीय कारागृह बठिंडा में कुख्यात गैंगस्टर अमरापुरा बस्ती बठिंडा निवासी जगसीर उर्फ जग्गा पुत्र त्रिलोचन सिंह व जलीलपुर चांदपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी हरपिंद्र उर्फ पिंदा पुत्र बाजसिंह को दी थी। जहां से उन्होंने रजत को फिरौती के लिए धमकी दी थी।

 

जसनप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने बठिंडा जेल में छापा मारकर गैंगस्टरों से मोबाइल व सिम बरामद किए थे। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर बठिंडा जेल से हरपिंद्र सिंह व जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।


यूपी का पिंदा है हार्डकौर अपराधी
- पुलिस ने बताया कि आरोपी हरपिंद्र सिंह उर्फ पिंदा हार्डकौर अपराधी है। इसके खिलाफ बीकानेर के बज्जू में डकैती, पुलिस पर फायरिंग, पीलीबंगा में बैंक डकैती, अमराहा व बठिंडा में लूट आदि के कई मामले हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में भी इस पर कई प्रकरण चल रहे हैं। अब आरोपी यहां बठिंडा जेल में बंद था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.