Breaking News
recent

दो बच्चों को बिच्छू ने मारा डंक, एक की मौत

जोधपुर/बिलाड़ा.
जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के मालकोसनी गांव में अपने घर में खेल रहे दो बच्चों को बिच्छू के डंक मारने से एक बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालकोसनी गांव में दो बच्चे मनीष (12) पुत्र महेन्द्र जाट व योगेश (5) पुत्र सायरराम घर पर खेल रहे थे। इस दौरान घर के आंगन में एक बिच्छू बाहर निकल आया और खेल रहे दोनों बच्चों को डंक मार दिया। बच्चों के रोने पर परिवार वालों को पता चला। इस पर वे दोनों बच्चों को बिलाड़ा स्थित श्री मरुधर केशरी रेफरल चिकित्सालय लाया गया, जहां दोनों बच्चों का उपचार शुरू किया। इस बीच बालक मनीष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं योगेश का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। परिवार वालों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर रोष जताया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान लाइट चली गई, वहीं जनरेटर की सुविधा न होने पर उन्हें असुविधा हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.