Breaking News
recent

बोरा खोला तो पुलिस के भी उड़ गए होश...नग्न अवस्था में महिला का मिला शव


कोटा. विज्ञान नगर में गांधी गृह के पीछे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे शुक्रवार सुबह बोरे में बंद नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बरामद हुए शव को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया पुलिस अज्ञात महिला की पहचान की कोशिश कर रही है नग्न अवस्था में बोरे में बंद मिले महिला के शव की सूचना पर आसपास मोहल्ले में हड़कंप मच गया सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कुख्यात बीटी गैंग का सरगना गिरफ्तार...Education city में मचा रखा था आंतक

स्थानीय वार्ड पार्षद सुरेश लखेरा ने बताया कि सुबह मोहल्ले के लोगों का फोन आया स्कूल के पिछवाड़े बाउंड्री में एक बोरे में बदबू आ रही है सूचना पर मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी सूचना पर विज्ञान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवा कर देखा तो उसमें नग्न अवस्था में शरीर को तारों से बांधकर बोरे में रखा हुआ था।

पूर्व विधायक की कार नीलगाय से टकराई, बाल बाल बचे ....बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, चपेट में आई नीलगाय की मौत

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम रूम भिजवा दिया पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना है कहीं से लाकर यहां सुनसान जगह में फेका गया है पुलिस स्कूल बाउंड्री के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाशी भी ले रही है । शव कब और किसने डाला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.