सांचौर. क्षेत्र के डेडवा सरहद में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस का आरोप है कि परिजनों ने बीच बचाव कर आरोपी युवक को भगा दिया। प्रकरण में चितलवाना थाना प्रभारी ने सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया है। दूसरी तरफ परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिलाओं से मारपीट की। मामले के अनुसार करीब सवा पांच ग्राम स्मैक तस्करी के मामले में देर रात 1.20 बजे आरोपी सुरेश कुमार पुत्र ठाकराराम निवासी डेडवा निवासी के लिए पुलिस पहुंची थी। इस दौरान चितलवाना थानाधिकारी जसवन्तसिंह राजपुरोहित सहित उसके साथ ५ अन्य कांस्टेबल थे, जिन्होने घर में आकर तलाशी लेनी शुरू की। इधर, इस मामले में एक महिला बाबूदेवी पत्नी ठाकराराम विश्नोई उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दो दिनों भर्ती है। आरोप है कि दबिश के दौरान उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगी हुई है। पीडि़त महिला बाबूदेवी पत्नी ठाकराराम बिश्नोई ने बेवजह रात्रि को अनाधिकृत रूप से घर में घुसकर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस पर आरोप
मामले में आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में मनमानी की और प्रकरण दर्ज नहीं किया। आरोप है कि डेडवा में हुई वारदात में घायल महिला पिछले गंभीर अवस्था में पिछले तीन दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती है। जिसका न तो पुलिस ने मेडिकल करवाया और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आखिर में पीडि़त परिवार ने न्यायालय की शरण ली, जिस पर न्यायालय के आदेश पर महिला का मेडिकल करवाया गया वहीं इस्तगासे के माध्यम से पुलिस को प्रकरण दर्ज करने निर्देश जारी किया गया है। वहीं मामले को लेकर चितलवाना थाना प्रभारी जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि पुलिस जाब्ते के साथ १२ मई की मध्य रात्रि को जाब्ता के साथ नर्मदा मुख्य कैनाल डेडवा से डावल की ओर जा रहे थे, इस दौरान नहर किनारे एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी सुरेश कुमार पुत्र ठाकाराराम बिश्नोई निवासी डेडवा गाड़ी की रोशनी में दिखाई दिया। जिस पर उसके रुकने का इशारा किया। किन्तु वह अपने खेत होते हुए घर चला गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया जो खेत में सो रहे थे। जिन्होंने सुरेश को उसके कब्जे से छुड़ा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी ।
इनका कहना
पुलिस बिना सूचना मेरे घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मेरे साथ मारपीट की है। जिससे मेरे सिर व शरीर पर गहरी चोटें लगी है।
बाबू देवी, पीडि़त महिला
चितलवाना पुलिस द्वारा १३ मई की रात्रि १ बजे के करीब वारदात को लेकर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। जिसमें एनपीडी एक्ट के तहत फरार आरोपी के गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को छुड़ाकर भगाने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल हमारे पास कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
कैलाशदान, थानाप्रभारी, पुलिस थाना सांचौर





No comments:
Post a Comment