Breaking News
recent

यह पानी शरीर व जेब दोनों को देगा लाभ

पाली. तखतगढ़. कस्बे के स्वामी विवेकानंद बस स्टेण्ड प्रांगण में शीघ्र ही नगरवासियों को नगर पालिका मीठा पानी सुलभ करवाएगी। नगरपालिका प्रशासन ने नवाचार के तहत फिल्टर प्लांट लगाने को लेकर ये कदम उठाया है। दरअसल, नगर में पीने के पानी का टीडीएस काफी है। ऐेसे में तीन सालों से जवाई एवं तखतगढ़ के कुओं का मिश्रित पानी पीने को मिल रहा है। नगरपालिका प्रशासन ने जयपुर की तर्ज पर नगर में एक फिल्टर प्लांट लगवाने का मानस बनाया है। ये सिक्के के अनुसार मीठा व शुद्ध पानी उपलब्ध करवागा।
ये है फिल्टर प्लांट

6फीट लंबा, 4 फीट चौड़ा एवं 6 फीट ऊंचा प्लांट में 500 लीटर की भराव क्षमता रहेगी। प्रति घंटे में 2 सौ लीटर पानी शुद्ध करेगा। संवेदक के जरिए मशीन को स्थापित करवाया जाएगा। 500 लीटर प्रति घंटे में मीठा पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
यूं मिलेगा पीने का पानी

300 एवं 500 रुपए के सिक्के के अनुसार प्रति लीटर में एक रुपया वसूला जाएगा। जबकि 5 रुपए में केन भरवाया जाएगा। 3 सौ एवं 5 सौ रुपए को 5 वर्ष तक खर्च कर सकते हैं।
संचालन पालिका प्रशासन करेगी

प्लांट से उपलब्ध पानी स्वचालित होगा। नगरपालिका एटीएम के अनुसार एक संयंत्र लगा रही है। सिक्का डालते ही पीने का पानी नलों से आएगा।
इनका कहना है.

तखतगढ़ में फ्लोराइडयुक्त पानी है। शुद्ध एवं मीठा पानी नगरवासियों को उपलब्ध करवाने का नवाचार है। स्वचालित संयंत्र से सिक्का डालते ही मीठा पानी मिलेगा।
योगेश आचार्य, इओ, नगरपालिका तखतगढ़

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.