जैन मंदिर पर किया ध्वजारोहण, कस्बे में निकाली रथयात्रा
सालमगढ़ यहां जैन मंदिर पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव के तहत सोमवार को जैन आचार्य मृदुरत्नसागर सुरेश्वर मसा के सान्निध्य में भगवान की रथयात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई। जिसमें जैन संत व जैन साध्वियों के साथ सालमगढ़ व बाहर से आए हुए समाज के लोग मौजूद रहे।
जगह.जगह रथ व संतों का स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ नाचते गाते प्रात:काल रथ यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। मंदिर में आचार्य के मांगलिक प्रवचन हुए। सत्तारभेदी महा पूजन की गई। पाŸवनाथ जिनालय ईश्वरलाल मेहता भोपाल वाले एवं श्री नाकोड़ा भैरवदेव मंदिर की 8 वी ध्वजारोहण हंसमुख कोठारी भोपाल वालो ने किया। आदर्शरत्नसागर ने बड़ी शांति श्रमण कराई। सालमगढ़ गौशाला के विकास को लेकर भी आचार्यो व समाज के लोगों में चर्चा हुई।
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत शुरू
स्वरूपगंज क्षेत्र के गांव बरखेड़ा बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। तुलसीराम पाटीदार ने बताया कि कथा वाचक लक्षानंद यहां कथा का वाचन कर रहे है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 3 बजे से कथा हो रही है। सुबह गांव मेंभागवत पोथी के साथ कलश यात्रा बैन्ड-बाजों के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वस्त्र धारण कर गीत गाते हुए धार्मिक धुनों पर थिरकते हुए चल रही थी। पुरुष जय जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का गांव में भ्रमण के बाद सीधे हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर गणेश वंदना के साथ भागवत कथा शुरू हुई। ा कैलाश पाटीदार ने बताया कि कथा श्रवण करने रम्भावली, रेवड़ा, जलोदिया, रामदेवजी, स्वरूपगंज, बरकटी, गाडरियावास, गोमाना सहित विभिन्न गांव में श्रद्धालु पहुंचे। कथा की पूर्णाहुति 26 मई को यज्ञ के साथ होगी।
अचलपुरिया में तालाब की मेडबंदी
मोखमपुरा निकटवर्ती ग्राम पंचायत डाबड़ा के ग्राम अचल पुरिया में तालाब की मेड़बंदी की गई। ग्राम पंचायत सचिव भीमराज कुम्हार व सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में तालाब गहरीकरण करवाया गया।चरनोट भूमि में मेड बंदी की गई।पेड़ लगवाने के लिए गड्ढे भी खुदवाए गए। चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।





No comments:
Post a Comment