Breaking News
recent

साथिन से चार हजार की रिश्वत लेते प्रचेता गिरफ्तार

 

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को पाली स्थित महिला अधिकारिता विभाग में कार्यरत साथिन से से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते प्रचेता (संविदाकर्मी सुपरवाइजर) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने जाजम बैठक की एवज में साथिन को मिली राशि में से कमीशन के तौर पर आठ हजार रुपए मांगे थे।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि पाली जिले में गुड़ा एेंदला थानान्तर्गत टेवाली कलां निवासी मीठालाल पुत्र लक्ष्मणराम चौहान की शिकायत पर प्रचेता कुसुम पुरोहित को चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

१४ हजार ४०० रुपए में से मांगा आठ हजार कमीशन
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ली जाने वाली जाजम बैठक के साथिन पद्मा को प्रति बैठक सोलह सौ रुपए दिए जाते हैं। जुलाई २०१८ से मार्च २०१९ तक की बैठकों के उसे १४ हजार, ८०० रुपए मिले थे। प्रचेता कुसुम पुरोहित ने आठ हजार रुपए बतौर कमीशन मांगे। पद्मा के पति मीठालाल चौहान ने इसकी शिकायत एसीबी से की। गोपनीय सत्यापन में चार हजार रुपए लेने पर सहमति बनी। ब्यूरो ने परिवादी मीठालाल को पाली स्थित महिला अधिकारिता विभाग भेजा, जहां उसने प्रचेता कुसुम को चार हजार रुपए दिए। इशारा मिलते ही एसीबी के एएसपी कैलाशदान जुगतावत ने प्रचेता कुसुम पुरोहित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.