सिरोही. जालोर-सिरोही संसदीय सीट से भाजपा के देवजी पटेल की जीत पर गुरुवार शाम सरजावाव गेट बाहर जश्न मनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाया। मिठाई खिलाई। ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि यह प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है।
इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, सभापति ताराराम माली, उपप्रमुख कानाराम चौधरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भण्डारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, रक्षा भण्डारी, हरजीराम चौधरी, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, सुरेश सगरवंशी, नितिन रावल, नारायण देवासी, हरीश दवे, जबर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, रणछोड़ प्रजापत, जुजाराम देवासी, इमरान, रणछोड़ पुरोहित, लोकेश खंडेलवाल, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल माली, नारायण चौधरी, अनिल प्रजापत, रामेश्वर कंसारा, दमयन्ती डाबी, मणि बाई, मगन मीना, मांगू सिंह, हार्दिक देवासी, दिनेश परमार आदि मौजूद थे
भटाणा. कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद पुरोहित, रमेशकुमार, मोतीराम, भंवरलाल, कपूरचंद, सोनपुरी, वीराराम, नरसाराम आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment