Breaking News
recent

जोकोविच ने मेड्रिड ओपन के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में डोमिनिक थीम को हराया

नई दिल्ली। सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मेड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने सीधे सेटों में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-6 (7-2), 7-6 (7-4) से मात दी।

पिछले तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले 31 साल के जोकोविक को इस मुकाबले को जीतने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। पहले सेट में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन जल्द ही थीम फॉर्म में लौटे और मुकाबले को टाई-ब्रेकर तक लेकर गए।

वर्ल्ड नंबर-5 थीम ने टाई-ब्रेकर में अपना संयम खो दिया। उन्होंने कई अनफोस्र्ड एरर किए जिसके कारण सर्बियाई खिलाड़ी ने 7-2 से जीत दर्ज करते हुए मैच में बढ़त बना ली। दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला। थीम ने इस बार शानदार शुरुआत की और 4-2 की बढ़त बनाई। इसके बाद, जोकोविक ने वापसी की, लेकिन थीम एक बार फिर 6-5 से आगे हो गए। हालांकि, जोकोविक मुकाबले को टाई-ब्रेकर में ले जाने में कामयाब हुए जहां उन्हें 7-4 से जीत मिली।

फाइनल में जोकोविक का मुकाबला ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल को मात दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.