Breaking News
recent

झुंझुनूं में भाजपा जीत तय

झुंझुनूं झुंझुनूं लोकसभा सीट पर इस बार फिर से कमल खिलेगा। झुंझुनूं लोकसभाा सीट से भाजपा के नरेंद्र कुमार सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही हर दौर में कांग्रेस के प्रत्याशी श्रवण कुमार से आगे चल रहे थे। दोपहर एक बजे तक जीत का अंतर डेढ़ लाख वोटों से आगे निकल गया। भाजपा को झुंझुनूं विधानसभा सीट को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुरू से ही बढ़त मिली। भाजपा की लगातार बढ़त बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। श्रवणकुमार के गृह क्षेत्र सूरजगढ़ में पहले राउंड से ही नरेन्द्र कुमार को बढ़त मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई।
भाजपा समर्थक उमड़े
मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा की लगातार बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार के शहर के दो नंबर रोड पर बने चुनाव कार्यालय में समर्थकों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। जैसे-जैसे बढ़त बढ़ती गई। वैसे-वैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई। चुनावी कार्यालय में लोग टीवी स्क्रीन के आगे बैठकर चुनावी परिणाम देख रहे थे।
मतगणना स्थल से रवाना हुए कांग्रेस प्रत्याशी
झुंझुनूं लोकसभा सीट से भाजपा के नरेंद्र कुमार की लगातार बढ़त के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार दोपहर 12 बजे के करीब मतगणना स्थल से रवाना हो गए। वे अपने समर्थको के साथ मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज से कार में बैठकर चले गए।

 


मशीन में आई खराबी

 


झुंझुनूं. मतगणना के दौरान मण्डावा के बूथ नंबर 19 की मशीन में खराबी आ गई। जिसके चलते कई देर तक मशीन नहीं खुल सकी। मशीन की खराबी के कारण उक्त बूथ की मतगणना में विलंब हुआ।


मंडावा में होंगे उप चुनाव

 


भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार की जीत तय है। नरेंद्र कुमार वर्तमान में मंडावा से विधायक हैं। ऐसे में मंडावा में उप चुनाव होंगे।


सुरक्षा के बाद दिया प्रवेश


सेठ मोतीलाल कॉलेज में मतगणना स्थल में प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा के बाद प्रवेश दिया गया। मतगणना में आए कर्मचारियों व अन्य की जांच की गई। उसके बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं मतगणना स्थल मोतीलाल कालेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। कालेज के आसपास के सभी रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.