Breaking News
recent

अलवर सांसद महंत बालक नाथ हैं प्रदेश के सबसे युवा सांसद, जानिए कौन है सबसे अनुभवी और क्या है उनकी उम्र

अलवर. देश की सबसे बड़ी पंचायत ‘संसद’ में राजस्थान के 25 सांसदों में से सबसे युवा अलवर के सांसद महंत बालकनाथ हैं। जिनकी उम्र महज 35 साल है। इनके बाद भरतपुर सांसद रंजिता कोली 39 साल की हैं।
शेष 23 सांसदों की उम्र 40 से 71 साल के बीच है। सबसे अधिक उम्र की दौसा सांसद जसकौर मीना 72 साल की हैं। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सबसे अधिक अनुभवी होने के साथ ही 69 साल के है। 60 साल से अधिक उम्र वाले सांसदों में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिय़ा, पाली सांसद पीपी चौधरी, बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल हैं। शेष सांसद 42 से 59 साल के हैं।

ये है सांसदों की उम्र

रामचरण बोहरा जयपुर 62, भागीरथ चौधरी अजमेर 59, ओम बिरला कोटा 57, दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां 43, हनुमान बेनीवाल नागौर 47, दीया कुमारी राजसमंद 48, कैलाश चौधरी बाड़मेर 45, देवजी पटेल जालोर-सिरोही 42, जसकौर मीना दौसा 72, सुभाष बहेडिय़ा भीलवाड़ा 62, पीपी चौधरी, पाली 65, राज्यवर्धन
राठौड़ जयपुर ग्रामीण 49, मनोज राजोरिया करौली-धौलपुर 49, निहालचंद मेघवाल श्रीगंगानगर 47, अर्जुन मेघवाल बीकानेर 64, नरेन्द्र कुमार झुंझुनूं 58, रंजिता कोली भरतपुर 39, सीपी जोशी,
चित्तौडगढ़़ 43, कनकमल बांसवाड़ा 62, अर्जुनलाल मीना उदयपुर 49, स्वामी सुमेधानंद सीकर 67, गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर 51, सुखवीर सिंह टोंक 56, बाबा बालकनाथ 35, राहुल कस्वां चूरू 42 साल के हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.