Breaking News
recent

चादर की रस्म में उमड़े

मित्रपुरा. अद्वैत आश्रम मोरन पर स्वामी नित्यानन्द के सानिध्य में गुरुवार को स्वामी धीरानन्द के निर्वाण कार्यक्रम में चादर की रस्म की गई। धीरानन्द महाराज की चादर मोरन निवासी निर्भयानन्द के ऊपर डाली गई। आश्रम से जुड़े हनुमान मीना खिरखड़ी ने बताया कि अद्वैत आश्रम मोरन की व्यवस्था निर्भयनन्द सम्भालेंगे। इस अवसर पर भंडारे में लोगों ने प्रसादी पाई।


चतुर्दशी महास्नान आज
भगवतगढ़. कस्बे में स्थित श्रीअरनेश्वर महादेव मंदिर शिवकुंड धाम पर बैसाख मास की चतुर्दशी का महास्नान शुक्रवार को होगा। शनिवार को अमावस्या का पवित्र स्नान होगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता वेदप्रकाश दुसाद ने बताया कि शुक्रवार को चतुर्दशी पर बनोटा गांव निवासी कजोड़मल मीना पुत्र जयनारायण तथा रामगोपाल पुत्र कजोड़मल मीना द्वारा शिवकुंड पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


जैन मुनि सुकुमालनंदी का मंगल प्रवेश आज
भगवतगढ़. कस्बे में शुक्रवार को जैन मुनि सुकुमाल नन्दी का प्रवेश होगा। सुकुमाल एकता मंच के अध्यक्ष शुभम जैन ने बताया कि जैन मुनि शुक्रवार अल सवेरे चौथ का बरवाड़ा से प्रस्थान कर भगवतगढ़ में सुबह आठ बजे प्रवेश करेंगे। जैन मुनि को शिवकुंड धाम के मुख्य दरवाजे से जुलूस के रूप में मंदिर तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार मई को दिन में बारह बजे मुनि सुव्रतनाथ भगवान का मण्डल विधान एवं विश्व शांति यज्ञ होगा। इसमें जैन मुनि का प्रवचन भी होगा। पांच मई को आगामी जून माह में नव निर्मित जैन मंदिर के पंच कल्याणक महोत्सव के लिए मुनि सुकुमाल नन्दी के सानिध्य में बोली लगाकर पात्रों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन मुनि सुनयनन्दी, सुलोकनन्दी एवं सप्तम प्रतिमाधारी चमेली देवी दादी मां भी मौजूद रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.