Breaking News
recent

कार्यशाला में रक्तदाताओं को किया सम्मानित

कार्यशाला में रक्तदाताओं को किया सम्मानित
-मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन
झालावाड़. झालावाड़ हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी के पैथोलॉजी विभाग ब्लड बैंक की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया एवं स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का भी सम्मान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना व हीमोफीलिया व थैलेसीमिया जैसे रोगों से बचाव व रोकथाम के संबंध में जानकारी देना रहा।
प्रारम्भ में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि दीवान ने अतिथियों का स्वागत किया।
-इन्होने किया सम्बोधित
कार्यशाला के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के. आसेरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में रक्तदान सबसे बड़ा दान है मेडिकल कॉलेज में विभाग की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में समाजसेवा का कार्य करने वालो का सम्मान कर सराहनीय कार्य किया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में रोगों से बचाव व उपचार के लिए चल रहे राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के वक्ता डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. अरुणा पंचारिया, डॉ. रघुनंदन मीणा व डॉ. अभिषेक सनाढ्य ने हीमोफीलिया एवं थैलेसीमिया से बचाव, रोकथाम व उपचार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. उषा शर्मा, डॉ. सुषमा पांडेय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुमित राठौर व डॉ. रिचा शर्मा सहित मेडिकल विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में झालावाड़ व आसपास के क्षेत्रों के रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र व स्मृति चिंह प्रदान किए गए।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.