Breaking News
recent

पंचायत कार्यालय बंद,करना पड़ रहा इन्तजार

मदासर (पोकरण). स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय के अधिकतर समय बंद रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों के कामकाज नहीं हो पाने की शिकायतें लम्बे समय से चल रही है। बुधवार को जैसलमेर से आए कार्मिक को भी कार्यालय बंद होने के कारण दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि ग्रामीणों की ओर से लम्बेे समय से शिकायत की जा रही है कि ग्राम पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खुल रहा है। ऐसे में उनके कामकाज नहीं हो पा रहे है। यहां अटल सेवा केन्द्र की छत पर लगी राजनेट की छतरी गत दिनों आंधी के दौरान खराब हो गई। ऐसे में बुधवार को जैसलमेर से राजनेट के कार्मिक राजकुमारसिंह सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद था। उन्होंने सरपंच को सूचना दी, तो दो घंटे बाद एक व्यक्ति चाबी लेकर आया और कार्यालय खोला। कार्मिक को कार्यालय खुलने तक दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा समय पर कार्यालय नहीं खुलने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भी अपने कामकाज को लेकर परेशानी हो रही है। इस संबध में सरपंच के पति भंवरलाल ने कहा कि उनके घर पर शादी है,भविष्य में चौकीदार बचनाराम को कहकर पंचायत कार्यालय खुलवा दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.