सवाईमाधोपुर. वार्ड नं. नौ पार्षद व वार्डवासियों ने गुरुवार को नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीसी सड़क निर्माण में घटिया निर्माण की शिकायत की है। पार्षद अल्का शर्मा ने बताया कि यहां चार महीने पहले आदर्श विद्या मंदिर से पम्प हाउस तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नगरपरिषद अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया। इसकी मोटाई भी दो इंच के करीब रखी। अब यह सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। पार्षद ने बताया कि चार महीने में ही सीसी सड़क उखड़ गई है।
इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। पार्षद ने आयुक्त से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।जेईएन ने किया था मौका मुआयना : पार्षद ने बताया कि पूर्व में नगरपरिषद के जेईएन ने भी मौका मुआयना किया था। इस दौरान सड़क की मरम्मत कराने को कहा था, लेकिन अब तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे वार्डवासियों में रोष बना है।
वार्ड नं. नौ में सड़क उखडऩे का मामला सामने आया है। इसके लिए ठेकेदार से बात की है। एक-दो दिन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
मनोज मीणा, जेईएन, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर





No comments:
Post a Comment