हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. भटेवर में होटल वासुदेव पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लाक भींडर के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी मुकेश खटीक के सानिध्य में किया गया। जिसमे भींडर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल जोशी, उपाध्यक्ष पद पर कमलेश जैन, प्रवीन सिंह चौहान, सचिव राजेंद्र चौबीसा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार शर्मा, महामंत्री शिव लाल गाडरी, प्रवक्ता रमेश वैष्णव, सलाहकार मंत्री भेरूलाल पाराशर, संरक्षक प्रहलाद कुमार धारीवाल, जिला प्रतिनिधि पद पर मनीष भट्ट व भगवत सिंह शक्तावत, महिला प्रतिनिधि पद पर वीणा पारीक, प्रचार मंत्री पद पर शैतान कुमावत, संगठन मंत्री पद पर रंजीत तेली, संयुक्त सचिव पद पर रणजीत सिंह को निर्वाचित किया गया।
READ MORE : video : उदयपुर में यहां मिट्टी खिसकने से नीचे गिरे 11 केवी विद्युत लाइन के पोल
जीवन में बहुत कुछ पचाना सीखें-आचार्य ज्ञानचंद्र
उदयपुर. हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित जैन स्थानक में चल रहे प्रवचन में शनिवार को आचार्य ज्ञानचंद्र ने कहा कि जिंदगी में कई चीजों को पचाना बहुत जरूरी है, चाहे वह खुशी हो या गम। जीवन में जो भी मिले उसे पचाना सीखें क्योंकि भोजन न पचने पर चर्बी बढ़ जाती है। पैसा न पचने पर दिखाओ बढ़ जाता है।





No comments:
Post a Comment