चित्तौडग़ढ़.भारत के पूर्र्व टेस्ट क्रिकेटर तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की नजर में इसी माह इंगलैण्ड में शुरू होने जा रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत एक मजबूत टीम है। चित्तौडग़ढ़ में गुरूवार शाम सांगा क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करने पर पहुंचे प्रवीण कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम में पांचों तेज गेंदबाज काफी मजबूत है। भारत की बैंटिंग पहले सेे ही मजबूत रही है। मध्यक्रम को लेकर पहले चल रहा अजमंजस भी अब दूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में टी-२० के बाद खिलाडिय़ों को फायदा हुआ है। इससे खिलाडिय़ों को अधिक खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कुछ निजी कारणों के चलते क्रिकेट को जल्दी अलविदा कहना पड़ा। कुमार ने कहा कि विश्व कप टीम चुनने से पहले सभी खिलाडिय़ों को मौका देकर अपनी प्रतिभा साबित करने के अवसर प्रदान किए जाते है। एकेडमी के शुभारंभ मौके पर प्रवीण ने कहा कि राजस्थान से उन्हें काफी प्यार है। यदि कोई यह सोचता है कि छोटे शहर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते है तो ये बात दिमाग से निकाल दो क्योंकि धोनी भी एक छोटे शहर से ही थे।





No comments:
Post a Comment