पोकरण/ जैसलमेर। पोकरण के सीमावर्ती भारेवाला क्षेत्र में एक पक्ष की ओर से जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों भाजपा की जीत पर कुछ कार्यकर्ता भारेवाला नहरी क्षेत्र में जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज करवाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। इस सम्बन्ध में रविवार को नाचना पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से आमने सामने के मामले भी दर्ज करवाये गए हैं।
आपको बता दें कि गत 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना हुई, जिसमें बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कैलसश चौधरी ने जीत हासिल की। उनके सामने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह प्रत्याशी थे, जो चुनाव हार गए। इस जीत के बाद कुछ लोग भारेवाला नहरी क्षेत्र में खुशी से जश्न मना रहे थे। इसी दौरान एक अन्य पक्ष की ओर से मारपीट की गई। जिसके बाद दोनों ही पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि राजस्थान की हॉट सीटों में से एक बाड़मेर-जैसमलेर लोकसभा सीट ( Barmer Jaisalmer Lok Sabha constituency ) पर हर किसी की नजर थी। यहां कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह ( manvendra singh ) और भाजपा के कैलाश चौधरी ( kailash choudhary ) के बीच कांटे का मुकाबला था। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चौधरी ( kailash choudhary ) ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को करारी मात देते हुए 3,23,808 मतों से जीत हासिल की।
बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। यहां भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह ( manvendra singh ) के बीच मुकाबला एक तरफा हो गया।
Lok Sabha Election 2019 के बाड़मेर लोकसभा चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रूझानों से ही भाजपा ने बढ़त बनाई हुई थी। बैलेट पेपर के बाद शुरू हुई इवीएम के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मानवेंद्रसिंह से आगे चल रहे थे।





No comments:
Post a Comment