~रावतसर कस्बे के खेतरपाल मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की
-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 207 पर भरतराम अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंचे
लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम सोमवार को पूजा अर्चना के बाद मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के रावतसर कस्बे के खेतरपाल मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की। इसक बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 207 पर भरतराम अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंचे।
इलाके में मतदान को लेकर उत्साह है। सुबह सात बजे से ही लोग मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 11 बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 32.10 प्रतिशत मतदान हुआ। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक 33.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा सादुलशहर में 32.61 प्रतिशत, गंगानगर में 30.84 प्रतिशत, करणपुर में 31.57 प्रतिशत, सूरतगढ़ में 32.57 प्रतिशत, रायसिंहनगर में 32.09 प्रतिशत, हनुमानगढ़ में 31.85 प्रतिशत और संगरिया में 30.98 प्रतिशत मतदान हुआ।





No comments:
Post a Comment