Breaking News
recent

राजस्थानी कॉमेडी फिल्म आ तो जोरकी हुई की शूटिंग पूर्ण अगस्त तक होगी रिलीज

जयपुर - एंटरटेनमेंट न्यूज़ 
      राजस्थानी फिल्मों का दौर शुरू हो गया है, इस साल में बहुत सी राजस्थानी फिल्में आने वाली है, राजस्थान दर्पण न्यूज के सामने आया है कि अभी राजस्थान में 7-8 फिल्मों की शूटिंग चल रही है।
    राजस्थान दर्पण की वोब ग्रुप के डायरेक्ट आरके प्रजापति से हुई एक बातचीत में सामने आया कि जीएसएम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म आ तो जोरकी हुई की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है और फिल्म अगस्त के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान के सिनेमाघरों में नजर आ सकती है।


       आ तो जोरकी हुई फिल्म के निर्देशक और निर्माता गोविंद लुगरिया है जिन्होंने कई हिंदी और राजस्थानी फिल्में निर्देशित की है। वहीं डीओपी प्रमोद पनवार, पटकथा विनोद सैन, संगीत व लिरिक्स शंकर माहेश्वरी और रफीक राजस्थानी, मैकअप रामकिशोर, असिस्टेंट डायरेक्टर आरके प्रजापति और कोरियोग्राफी हंसधवनी ने की है।

      फिल्म के मुख्य किरदारों में शंकर माहेश्वरी, राजस्थानी सिनेस्टार सोनू सोलंकी और कंचन वर्मा नजर आयेंगे व अन्य साथी कलाकारों में सोनम पाटनी, रफीक राजस्थानी, विनोद सैन, मुकेश रावतानी, शिव कुमार तिवारी, अंजनी दाधीच, मुकेश अरोड़ा, प्रकाश सोनी और रत्न सैन है।
       गोविंद लुगरिया ने पहली सफल फिल्म स्कूल बाउंड्री के बाद इनोसेंट पैन, ब्लाइंड डिसीजन,  सेव माय गंगा जो अगले माह में आने वाली है के साथ-साथ कई राजस्थानी और हरयाणवी सोंग  निर्देशीत कर चुके है।
       आरके प्रजापति ने भी कई बॉलीवुड, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर और कास्टिंग का काम किया है एवं वोब कास्टिंग के जरिए कई नए कलाकारों को बॉलीवुड में जगह बनाने का मौका दिया है। अब आर के प्रजापति एक आने वाली हॉलीवुड मूवी में एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आने वाले है।

News By - Bharti Agarwal
WOB MEDIA

WOB MEDIA

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.