Breaking News
recent

कचरे से बिजली बनाने की तरफ बढ़े कदम

सीकर. नगर परिषद ने शहर में एकत्र होने वाले कचरे का बिजली उत्पादन में उपयोग की तरफ बढ़ा दिए हैं। इसके लिए शहर में जल्द ही आरडीएफ प्लांट लगाया जाएगा। परिषद ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। जल्द ही इसके लिए मशीन व आवश्यक उपकरण कर प्लांट शुरू किया जाएगा। इसके अलावा गीले कचरे से खाद बनाने के लिए भी तीन कंपोस्ट मशीन खरीदी जा रही है। इन मशीनों को लगाने के लिए परिषद ने स्थान का भी चयन कर लिया है।
रिसाइकिल होगा शहर का कचरा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत गीले, सूखे और हानिकारक कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण करना होता है। इसके लिए एनजीटी की तरफ से भी नियम निर्धारित है। पिछले दिनों हुई बैठक में स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे। योजना के तहत परिषद शहर के एकत्र कचरे का रिसाइकिल कर इसमें से प्लास्टिक व अन्य कचरे को अलग किया जाएगा। इसके लिए बड़ी टेबिल लगाई जाएगी।
मशीन से दबाव देकर बनाई जाएगी सिल्लियां
कचरे को रिसाइकिल करने के बाद मशीन से दबाव बनाकर प्लास्टिक कचरे की सिल्लियां बनाई जाएगी। इसके लिए परिषद ने मशीन खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आरडीएफ प्लांट कचरा डालने के स्थान पर ही लगाया जाएगा। कचरे से तैयार सिल्लियों को कानोता स्थित सिमेंट प्लांट और थर्मल पावर प्लांट पर भेजा जाएगा। वहज है कि इस कचरे को उच्च तापमान में ही जलाया जाता है। ऐसे में यह कचरा पावर प्लांट में बिजली बनाने में काम आएगा। इससे परिषद का आय का भी नया स्त्रोत विकसित होगा।
ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास विफल
खंडेला. कस्बे में 11 केवी के दौड़ते करंट की परवाह किए बिना ही चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह तारों के सहारे अटक गया पर नीचे नहीं गिरा। जिससे आपूर्ति लाइन में बार-बार फाल्ट आने लग गया। जिससे शायद चोरों को ग्रामीणों के जागने का शक हो गया ओर वो दोनों ट्रांसफर्मरों को वहीं छोडक़र फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बासड़ी में रविवार रात को अज्ञात चोरों का बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास विफल हो गया। चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को तो डीपी स्ट्रेक्टर से नीचे गिरा लिया था। दूसरा ट्रांसफार्मर को जब चालू लाइन में ही गिरा रहे थे तो लाइन में फाल्ट आ गया। चोर उन ट्रांसफार्मरों में से रखा सामान चोरी नही कर पाये ओर लोगों के जाग जाने के डर से मौके से फरार हो गये। सोमवार को सूचना मिलने पर बिजली विभाग का कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.