बाड़मेर में फिर तूफानी बारिश, तेज अंधड़ से उखड़े पेड़-पोल
बाड़मेर. थार में गुरुवार को फिर मौसम के मिजाज शाम होते ही बिगड़ गया। आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। इसके कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं आसमान में कड़कती बिजली से लोग आशंकित नजर आए। वहीं तूफान के बीच बरसात का दौर भी शुरू हो गया।
बाड़मेर में तूफान के बाद करीब 8 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ है। तूफानी बरसात के कारण वाहन चालक जहां पर थे, वहीं रुक गए। जिले में लगातार तीसरे तूफानी बारिश हो रही है। इससे जिले का सारा जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। तूफान के कारण ही सारे शहर की लाईटें बंद कर दी गई है। जिससे सारे शहर में अंधेरा छाा गया है। बारिश के कारण लोगों को मोटर साइकिलों से नीचे उतर कर जाना पड़ा। शहर के अहिंसा सर्किल, विवेकानंद सर्किल पर पानी घुटनों तक बहने लगा।





No comments:
Post a Comment