श्रीगंगानगर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बारह लोकसभा सीटों पर हुए सोमवार को मतदान में जिलेवार मतदान प्रतिशत में हमारा श्रीगंगानगर पहले पायदान पर रहा है। जिले में छह विधानसभा है लेकिन पांच विधानसभा सीटें सादुलशहर, श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर विधानसभा सीटें गंगानगर लोकसभा में है।
जबकि अनूपगढ़ विधानसभा को बीकानेर लोकसभा में शामिल कर रखा है। अनूपगढ़ विधानसभा में मतदान 76.32 प्रतिशत बीकानेर संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक वोट पोल करानी वाली विधानसभा सीट रही है।
अनूपगढ़ क्षेत्र के मतदाताओं ने बीकानेर लोकसभा चुनाव में मतदान की रैकिंग सुधारने में बड़ा योगदान रहा है। जबकि बीकानेर ईस्ट में 65.07 प्रतिशत, बीकानेर वेस्ट में 69.67 प्र्रतिशत, खाजूवाला में 61.61 प्रतिशत, कोलायत में 51.57 प्रतिशत, लूणकरनसर में 56.36 प्रतिशत, डंूगरगढ़ में 49.77 प्रतिशत और नोखा में सिर्फ 46.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीकानेर संसदीय क्षेत्र में मतदान 59.29प्रतिशत औसतन रहा है।
इधर, हनुमानगढ़ जिले की नोहर और भादरा विधानसभा के मतदाताओं ने चूरू लोकसभा सीट के मतदान की रैकिंग सुधारी है।
हनुमानगढ़ जिले में पांच विधानसभा में है, इसमें तीन विधानसभा संगरिया, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र गंगानगर संसदीय क्षेत्र में है जबकि नोहर और भादरा चूरू संसदीय क्षेत्र में शामिल है। चूरू संसदीय क्षेत्र में मतदान 65.67 प्रतिशत रहा है। इसमें नोहर में 71.94 प्रतिशत, भादरा में 68.31 प्रतिशत, सादुलपुर में 66.90 प्रतिशत, तारानगर में 65.44 प्रतिशत, सरदारशहर में 65.54 प्रतिशत, रतनगढ़ में 60.69 प्रतिशत और सुजानगढ़ में 61 प्रतिशत मतदान रहा है।





No comments:
Post a Comment